प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रक्सौल से लोहियरिया जा रही करोड़ों की खेप जब्त

रक्सौल से लोहियरिया जा रही थी 'करोड़ों की खेप', चेईलाभार में पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा तस्करों का खेल

रक्सौल से लोहियरिया जा रही करोड़ों की अवैध खेप को चेईलाभार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया।

रक्सौल से लोहियरिया जा रही थी करोड़ों की खेप चेईलाभार में पुलिस ने ऐसे बिगाड़ा तस्करों का खेल

Contraband Worth Crores Route from Raxaul to Lohiyarhiya Seized in Cheilabhar |

बेतिया मझौलिया,(बिहार)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की सुबह मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाइक सवार दो अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।

वाहन जांच एवं घेराबंदी के दौरान गांजा जब्त

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मझौलिया-महना मुख्य सड़क पर चेईलाभार गांव के समीप वाहन जांच एवं घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था।

1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने मौके से कुल 1 क्विंटल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल के कौड़िहार चौक निवासी दीपक कुमार (27), पिता पारस साह, तथा बेतिया आईटीआई निवासी अनुज कुमार (18), पिता पन्नालाल पासवान, के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है, कि गांजे की यह खेप रक्सौल से लाकर लोहियरिया पहुंचाई जानी थी।

दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की तत्परता से तस्करों की योजना विफल हो गई और पूरी खेप जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया, कि फरार दोनों तस्करों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ेंः मनिहारी के पूर्व टोला में करंट लगने से चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर

Related to this topic: