प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर में घुसकर दंपती को मारी गोली

बेगूसराय में इंस्टाग्राम पोस्ट की पुरानी रंजिश में पति-पत्नी पर फायरिंग, दोनों घायल

बेगूसराय में इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पति-पत्नी पर गोली चला दी गई। दोनों घायल हैं और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेगूसराय में इंस्टाग्राम पोस्ट की पुरानी रंजिश में पति-पत्नी पर फायरिंग दोनों घायल

Couple Shot in Begusarai Over Old Instagram Post Dispute, Both Injured |

बेगूसराय (बिहार)। बखरी थाना क्षेत्र के मौजी थान सिंह गांव में इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की पुरानी रंजिश को लेकर पति-पत्नी पर घर में घुसकर गोली चलाने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे आरोपी ने सो रहे छोटू कुमार और उनकी 24 वर्षीय पत्नी करिश्मा पासवान पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सो रहे दंपती पर जानलेवा हमला

परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ खेसारी यादव ने देर रात को घर में घुसकर सो रहे पति पत्नी छोटू कुमार और उसकी 24 वर्षीय पत्नी करिश्मा पासवान पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। इस हमले में गोली छोटू कुमार की पसली और करिश्मा पासवान के कंधे में लगी है। गोली की आवाज सुनकर परिजनों एवं आसपास के लोग जुटे और आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

इंस्टाग्राम फोटो से शुरू हुई रंजिश

घायलों के परिजनों के अनुसार, लगभग एक वर्ष पहले आरोपी ने करिश्मा की फोटो एडिट कर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था । वहीं जब इसका विरोध किया गया तो बाद में आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो तो डिलीट कर दी, लेकिन मन ही मन में रंजिश रखे हुए था। वहीं बीती देर रात लगभग 2 बजे उसने इस गोलीवारी की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी को छापेमारी

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि पति पत्नी को गोली लगीं है दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं, लिखित आवेदन अभी तक नहीं दिया गया हैं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें:   राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Related to this topic: