प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पार्किंग विवाद को लेकर दंपति पर चाकू से हमला

दिल्ली के जेजे कॉलोनी में पार्किंग विवाद को लेकर दंपति पर चाकू से हमला, महिला की मौत

राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पार्किंग विवाद में आरोपियों नें पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल महिला आरती की मौत हो गई।

दिल्ली के जेजे कॉलोनी में पार्किंग विवाद को लेकर दंपति पर चाकू से हमला महिला की मौत

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पार्किंग विवाद में आरोपियों नें दंपति पर चाकू से जानलेवा  हमला कर दिया। हमले में घायल महिला आरती की मौत हो गई। जबकि पति विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

घटना के बाद दोनों घायलों को हरिनगर स्थित दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दरअसल मामाल जेजे कॉलोनी के सेक्टर-3 का है जहां मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर आरोपियों और दंपति के बीच विवाद हो गया। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि आरोपियों ने दंपति पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिरासत में लिया गया आरोपी

द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि घायल विक्की की गंभीर स्थिति को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पप्पू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और क्राइम टीम मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:   दूषित मन वालों ने बुंदेलखंड को बदनाम किया', महोबा में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

Related to this topic: