समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाल स्थिति तथा बुलडोजर राज के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
सरकार पर जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप
बतौर पर्यवेक्षक भाकपा माले जिला सचिव प्रो उमेश कुमार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर दमनात्मक नीतियों को बढ़ावा दे रही है। गरीबों, मजदूरों, किसानों और कमजोर तबकों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय बुलडोजर की राजनीति की जा रही है, जिसे भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी।
गांव-गांव चलेगा जनसंपर्क अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा आम जनता को संगठित कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बिजली, सड़क, पानी, राशन, आवास, मनरेगा और किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगपत्र सौंपा जाएगा।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
बढ़ते ब्लातकार-हत्या-अपराध की निन्दा करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान चलाने तथा आगामी आंदोलनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, संजीव कुमार राय, मुंशीलाल राय, नीलम देवी, रंजू कुमारी, मुकेश कुमार गुप्ता,जीतेंद्र सहनी समेत अन्य कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: शाजापुर में विकास पर 'महाभारत', अध्यक्ष ने CMO पर लगाए सनसनीखेज आरोप