प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माकपा सुप्रीम कोर्ट जाएगी वोटर मामले पर

माकपा विचाराधीन वोटरों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी

माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के एसआईआर के तहत सभी विचाराधीन वोटरों के बारे में अंतिम फैसला लेने के पहले ही चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव कराने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

माकपा विचाराधीन वोटरों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएगी

Election Commission |

कोलकाता। माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि पश्चिम बंगाल के एसआईआर के तहत सभी विचाराधीन वोटरों के बारे में अंतिम फैसला लेने के पहले ही चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव कराने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

चुनाव लड़ने के अधिकार पर सवाल

विचाराधीन वोटरों में कोई वैध वोटर चुनाव में उम्मीदवार होना चाहे तो वह उम्मीदवार नहीं हो पाएगा। यह वोटर के अधिकार का हनन होगा। इस मुद्दे को लेकर माकपा सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

वाम मोर्चा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

वाम मोर्चा के अध्यक्ष व माकपा नेता विमान बसु ने माकपा समेत वाम मोर्चा के घटकों के 194 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है।

युवा और वरिष्ठ नेताओं को मिला मौका

वाम मोर्चा ने पुराने व वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवार बनाया ही है, उन युवकों को भी उम्मीदवार बनाया है, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

तमन्ना की मां को भी बनाया उम्मीदवार

माकपा ने 23 जून 2025 को कालीगंज में विधानसभा उपचुनाव के बाद हुई हिंसा की घटना में मारी गई छोटी बच्ची तमन्ना की मां सबीना को उम्मीदवार बनाया है।

बड़े चेहरों के साथ नए नाम शामिल

माकपा ने एक तरफ कोलकाता के मेयर रह चुके विकास रंजन भट्टाचार्य और पूर्व विधायक मानस मुखर्जी जैसे नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, तो दूसरी तरफ एसएफआई के नेता दिप्सिता धर को भी उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े: काबुल पर पाक हवाई हमला, 400 मौतें

https://www.primenewsnetwork.in/world/pak-airstrike-on-kabul-kills-400/149734

Related to this topic: