प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

माकपा-माले तालमेल: प्रतीक उर रहमान का इस्तीफा

माकपा और माले के बीच चुनावी तालमेल की कवायद: प्रतीक उर रहमान का इस्तीफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव में माकापा केवल वाम मोर्चा के सभी घटकों के साथ ही नहीं, भाकपा (माले) के साथ चुनावी तालमेल कर टीएमसी और भाजपा का मुकाबला करने की तैयारी कर रही है।

माकपा और माले के बीच चुनावी तालमेल की कवायद प्रतीक उर रहमान का इस्तीफा

West Bengal elections |

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव में माकापा केवल वाम मोर्चा के सभी घटकों के साथ ही नहीं, भाकपा (माले) के साथ चुनावी तालमेल कर टीएमसी और भाजपा का मुकाबला करने की तैयारी कर रही है। इधर माकपा के नेता युवा नेता प्रतीक उर रहमान ने पार्टी के राज्य. सचिव मोहम्मद सलीम से असंतुष्ट होकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। माकपा राज्य सचिव मोहम्मद सलीम का कहना है कि माकपा और वाम मोरचा के घटकों से साथ विधानसभा सीटों के बारे में बातचीत पूरी हो गई है। भाकपा (माले) के साथ बातचीत चल रही है। 

माकपा चुनावी तालमेल चर्चा विफल

माकपा राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने जनता उन्नयन पार्टी कै सुप्रमो हुमायूं कबीर से चुनावी तालमेल के लिए मुलाकात की थी। लेकिन माकपा में ही इसका विरोध शुरू हुआ और इसके कारण हुमायूं कबीर की पार्टी से तालमेल की संभावना खत्म हो गई। मोहम्मद सलीम ने इंडियन सेकुलर फ्रंट के सुप्रीमो अब्बास सिद्दकी से भी चुनावी तालमेल के लिए बातचीत शुरू की थी लेकिन सिद्दकी द्वारा अधिक सीटों की मांग की वजह से चुनाव तालमेल नहीं होने की ही ज्यादा संभावना है।

यह भी पढ़े: AI vs मानव रचनात्मकता की प्रामाणिकता चुनौती

https://www.primenewsnetwork.in/science/preserving-authentic-human-creativity-vs-ai/144040

Related to this topic: