प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मिर्जापुर में घर में घुसा मगरमच्छ

मिर्ज़ापुर के हलिया ग्राम पंचायत में नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, समय रहते लिया गया एक्शन

हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ग्राम पंचायत के महादेव मजरा के मौर्या बस्ती में गुरुवार की सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ के निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिर्ज़ापुर के हलिया ग्राम पंचायत में नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ समय रहते लिया गया एक्शन

Haliya Village Witnesses Crocodile Scare |

मिर्ज़ापुर {उत्तर प्रदेश }: हलिया थाना क्षेत्र के हलिया ग्राम पंचायत के महादेव मजरा के मौर्या बस्ती में गुरुवार की सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ के निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।

नहर से निकलकर बस्ती तक पहुंचा मगरमच्छ

दरअसल, हलिया के महादेव मोहल्ले में अदवा नहर से निकलकर करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ चहल कदमी करते हुए राम अकबाल मौर्य के घर के पास पहुंच गया। कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने जब टॉर्च जलाकर देखा तो मगरमच्छ पक्के मकान में घुस रहा था। गृह स्वामी व आसपास के लोगों ने डंडे की सहायता से मगरमच्छ को सीढ़ी के नीचे बने अर्धनिर्मित लैट्रिन रूम के अंदर बंद कर दिया। हल्ला-गुल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे श्याम नारायण मौर्य ने इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी संतोष राय को दी।

वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

मौके पर पहुंचे वन्यजीव रक्षक संदीप कुमार, वनरक्षक अंकुर शुक्ला, शिवम सिंह, शीतला बक्स सिंह, अनिरुद्ध श्रीवास्तव और मल्ले खान ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे मेजा ददरी बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ सुसुआड़ नाले से निकलकर अदवा नहर के रास्ते बस्ती तक पहुंच गया था। गृह स्वामी राम अकबाल ने बताया कि यदि समय रहते लोगों की नींद नहीं खुलती, तो मगरमच्छ किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता था।

यह भी पढ़े: यूपी टीईटी-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Related to this topic: