प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में साइबर ठगों का 'महा-उत्पात'

मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का बढ़ता जाल, 4 साल में 1054 करोड़ की ठगी

मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों ने चार साल में प्रदेश के लोगों की मेहनत की कमाई के 1054 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं।

मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का बढ़ता जाल 4 साल में 1054 करोड़ की ठगी

Cyber Fraud in Madhya Pradesh Crosses ₹1054 Crore in 4 Years |

भोपाल। मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों ने पिछले चार सालों में जमकर उत्पात मचाया है। सरकारी आंकड़ों और सिस्टम की विफलता को उजागर करते हुए यह बात सामने आई है कि साइबर ठगों ने प्रदेश के लोगों की मेहनत की कमाई के 1054 करोड़ रुपये उड़ा लिए हैं।

सिस्टम की विफलता पर उठने लगे सवाल

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में साइबर सुरक्षा की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों का पैसा वापस दिलाने में पुलिस और प्रशासन का तंत्र सुस्त नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई न होने के कारण साइबर जालसाज बेखौफ होकर नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

सुरक्षा इंतजाम में कई चूक

सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार डिजिटल इंडिया की बातें तो करती है, लेकिन नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। मध्य प्रदेश में साइबर अपराध की यह भयावह स्थिति प्रशासन की पोल खोल रही है। जहाँ एक ओर जनता अपनी जमा पूंजी खो रही है, वहीं दूसरी ओर कमजोर सिस्टम के कारण न्याय की उम्मीद भी धूमिल होती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/aiims-bhopal-set-to-launch-lung-transplant-facility/151418

एम्स भोपाल में लंग ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Related to this topic: