प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वैशाली ग्रीन व्यू फ्लैट में सिलेंडर ब्लास्ट

गाजियाबाद के वैशाली स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वैशाली स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में बंद पड़े एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

गाजियाबाद के वैशाली स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में भीषण आग सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Cylinder Blast Triggers Flat Fire in Vaishali |

गाजियाबाद: गाजियाबाद के वैशाली स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में बंद पड़े एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से तीन फायर टेंडर सहित दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आग अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद फ्लैट में लगी हुई थी।

लॉक तोड़कर शुरू किया गया रेस्क्यू

दमकल कर्मियों ने तत्काल फ्लैट के गेट का लॉक तोड़कर दो सीढ़ियों के माध्यम से होज लाइन बिछाई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। साथ ही अपार्टमेंट के अन्य फ्लैटों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सिलेंडर ब्लास्ट से बढ़ा खतरा

आग की लपटें और धुआं काफी अधिक था। इसी दौरान फ्लैट में रखा एक गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आसपास के फ्लैटों को भी नुकसान पहुंचा।दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से पहले ही पूरी तरह बुझा दिया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़े: JPSC-JSSC आंदोलन: 12वें दिन सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया

ANI

Related to this topic: