प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डीएपी खाद भी हो रही है कालाबाजारी

नरसिंहपुर में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, डीएपी खाद से भरा ट्रक जब्त

नरसिंहपुर जिले में बुधवार को खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने डीएपी खाद से भरे एक ट्रक को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।

नरसिंहपुर में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई डीएपी खाद से भरा ट्रक जब्त

DAP Fertilizer Truck Seized in Narsinghpur |

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। नरसिंहपुर जिले में बुधवार को खाद की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सुआतला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डीएपी खाद से भरे एक ट्रक एमपी 28 जी 3256 को पकड़कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ट्रक में 50-50 किलो की कुल 160 बोरियां डीएपी खाद परिवहन की जा रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी जांच की और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी।

पूरे मामले की जांच में जुटी कृषि विभाग की टीम

मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए ट्रक और खाद को कब्जे में ले लिया। मामले में परिवहन संबंधी दस्तावेजों तथा खाद की वैधता की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा ट्रक में लदी खाद के वास्तविक मालिक और संभावित सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कृषि विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद की कालाबाजारी और अवैध परिवहन पर नजर रखने के लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शादी की खबर से नाराज युवती चढ़ी मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

यह भी पढ़ें: पंचकूला में शूटआउट: गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों का वार्ड पार्षद के देवर पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को iPhone गिफ्ट करने के लिए 11 लाख की चोरी

Related to this topic: