प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर भीषण भिड़ंत

साइकिल सवार को बचाने में दो कारों की भीषण टक्कर, हादसा डैशकैम में कैद

मध्य प्रदेश के उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में दो तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं।

साइकिल सवार को बचाने में दो कारों की भीषण टक्कर हादसा डैशकैम में कैद

Dashcam Captures High-Speed Car Crash While Avoiding Cyclist |

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में दो तेज रफ्तार कारें आपस में टकरा गईं। यह पूरी घटना पीछे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम (Dashcam) में रिकॉर्ड हो गई है।

ऐसे हुआ हादसा

घटना गुरुवार दोपहर की है। माकड़ौन थाना क्षेत्र के डाबला हरदू में एचपी पेट्रोल पंप के सामने घटित हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किसान अपनी साइकिल लेकर अचानक सड़क के दूसरी लेन में मुड़ने की कोशिश करता है। उसे बचाने के प्रयास में सामने से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

अल्टो सवार तीन लोग घायल हुए

हादसे के वक्त अल्टो कार में सवार तीन लोगमुकेश, भगवान सिंह और विष्णु बाई घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी कार के एयरबैग्स खुल गए, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई। सड़क पर अचानक मुड़ना या बिना देखे लेन बदलना जानलेवा साबित हो सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/jaishankar-greets-macron-strengthens-ties-with-saudi-arabia/152624

एस जयशंकर ने जी7 बैठक में फ्रांस और सऊदी अरब के नेताओं से की मुलाकात

Related to this topic: