प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दतिया में कलेक्टर ने BJP, RSS से जुड़े लोगों की..

दतिया में कलेक्टर ने BJP, RSS से जुड़े लोगों की SIR असिस्टेंट के रूप में नियुक्ति को बताया गलती

Madhya Pradesh : दतिया। प्रशासन ने माना है कि कुछ राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्तियों के नाम गलती से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के..

दतिया में कलेक्टर ने bjp rss से जुड़े लोगों की sir असिस्टेंट के रूप में नियुक्ति को बताया गलती

दतिया में कलेक्टर ने BJP, RSS से जुड़े लोगों की SIR असिस्टेंट के रूप में नियुक्ति को बताया गलती |

Madhya Pradesh : दतिया। प्रशासन ने माना है कि कुछ राजनीतिक रूप से जुड़े व्यक्तियों के नाम गलती से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सहायकों की सूची में जोड़ दिए गए थे। प्रशासन का कहना है कि यह चूक जानबूझकर नहीं की गई थी और अब उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

दतिया ज़िले में BJP–RSS से जुड़े व्यक्तियों को SIR के लिए BLO सहायकों के रूप में नियुक्त किया गया था। कलेक्टर ने सोमवार को इसे “गलती” बताया और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
सूची के अनुसार, हर BLO को राज्य-स्तरीय इस कार्य के लिए दो से तीन सहायक दिए गए थे। मतदाता सूची के SIR के तहत घर-घर सर्वेक्षण का काम 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चल रहा है। ड्राफ्ट रोल 9 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा।

विपक्ष कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कुछ BLA सहायक सत्ताधारी भाजपा से जुड़े हुए हैं।कांग्रेस के अनुसार, ये नियुक्तियाँ चुनावी नियमों का उल्लंघन हैं और प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है।दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया, कुल तीन नाम गलत तरीके से सूची में शामिल हुए। यह आदेश दतिया विधानसभा क्षेत्र के SDM द्वारा जारी किया गया था।

SDM को अधिकारियों से प्राप्त सूची में ये नाम गलत तरीके से शामिल थे।कलेक्टर ने कहा, इन व्यक्तियों को सूची से हटा दिया गया है। विभिन्न विभागों से सहायकों के नाम आए थे, और तीन नाम गलती से जुड़ गए। इसमें कोई दुर्भावना नहीं थी। SDM की नीयत गलत नहीं थी, लेकिन उनसे गलती हो गई है। हमने उनसे पूछा है कि यह कैसे हुआ।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप

इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने SDM कार्यालय द्वारा जारी सूची साझा की, जिसमें उन्होंने कथित भाजपा से जुड़े चार सहायकों के नाम हैं। पटवारी ने कहा,  चुनाव आयोग के बाद अब प्रशासन भी सत्ता और संगठन की कठपुतली बन गया है दतिया कलेक्टर द्वारा SIR के नाम पर कई भाजपा पदाधिकारियों—जिनमें एक पूर्व मंडल अध्यक्ष भी शामिल है, को BLO सहायक नियुक्त करना सत्ता के दबाव का सबसे शर्मनाक उदाहरण है। कहा, भाजपा SIR को संविधान सम्मत प्रक्रिया बताती है, लेकिन हर संवैधानिक प्रक्रिया को अपनी पार्टी के एजेंडा के लिए इस्तेमाल कर रही है।

 

उन्होंने चेतावनी दी किभाजपा के रंग में रंगी SIR लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी और हर मतदाता के अधिकार की रक्षा करेगी। सहायकों से बातचीत में पुष्टि सहायकों को फोन करने पर एक ने भाजपा से जुड़े होने की पुष्टि की। दूसरे ने कहा कि वह आरएसएस से जुड़े हैं। BLO सहायक बॉबी राजा बुंदेला ने कहा कि वह RSS से जुड़े हैं।मनीष मिश्रा ने कहा कि वह भंडोनी शहर में भाजयुमोसे जुड़े रहे हैं।

 

BLO क्या होता है- BLO स्थानीय सरकारी/अर्ध-सरकारी कर्मचारी होता है, जो अपने क्षेत्र के मतदाताओं को पहचानता हैऔर मतदाता सूची को अपडेट करने का सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदार होता है।वह चुनाव आयोग (EC) का स्थानीय प्रतिनिधि होता है और मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में वास्तविक ज़मीनी जानकारी एकत्र करने की मुख्य भूमिका निभाता है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/students-of-vit-college-sehore-created-ruckus/98863


 

Related to this topic: