प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा: ज्वैलर्स शॉप में लूट की कोशिश

कोरबा में दिनदहाड़े ज्वैलर्स शॉप में लूट की कोशिश, सूट-सलवार पहनकर पहुंचे बदमाश; नकली जेवर लेकर हुए फरार

कोरबा के छुरी में दिनदहाड़े 'राज ज्वैलर्स' पर नकाबपोश बदमाशों ने लूट की कोशिश की। दुकान संचालक की सूझबूझ से वे नकली जेवर लेकर फरार हो गए।

कोरबा में दिनदहाड़े ज्वैलर्स शॉप में लूट की कोशिश सूट-सलवार पहनकर पहुंचे बदमाश नकली जेवर लेकर हुए फरार

Daylight Attempted Robbery at Korba Jewellery Shop |

कोरबा (छत्तीसगढ़): कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े हथियारबंद नकाबपोश लुटेरों ने 'राज ज्वैलर्स' पर धावा बोल दिया। हालांकि, दुकान संचालक की सूझबूझ और बहादुरी के चलते बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और असली के बजाय नकली (आर्टिफिशियल) जेवरात लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ग्राहक बनकर पहुंचे, फिर झोंका मिर्ची पाउडर

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे तीन नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर राज ज्वैलर्स की दुकान में दाखिल हुए। गिरोह का एक सदस्य अपनी पहचान छिपाने के लिए महिला की वेशभूषा (सलवार-सूट) में पहुंचा था। उस समय दुकान में तीन कर्मचारी मौजूद थे। बदमाशों ने पहले सोने की अंगूठी दिखाने को कहा और जैसे ही कर्मचारी जेवरात दिखाने लगे, उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया।

कट्टा-चाकू के दम पर लूट की कोशिश

मिर्ची पाउडर डालने के बाद बदमाशों ने कट्टे और चाकू की नोक पर दुकान में रखे जेवरात समेटने शुरू कर दिए। इसी दौरान दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया। खुद को घिरता देख एक आरोपी ने राजकुमार अग्रवाल के हाथ पर दांत से काट लिया। संचालक के विरोध और शोर-शराबे से घबराकर बदमाश अपना कट्टा और प्लैटिना बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। जल्दबाजी में वे असली जेवर समझकर दुकान में रखी कुछ आर्टिफिशियल (नकली) ज्वेलरी ही अपने साथ ले जा सके।

भागते समय दुकानदार पर किया चाकू से हमला

भागते समय सामने मौजूद एक अन्य दुकानदार ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनमें आरोपियों की पूरी करतूत कैद है। फिलहाल पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े: सिंगरौली में स्कूल वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 वाहनों की जांच; 32 के चालान, 5 ओवरलोड मिले

Related to this topic: