प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की

कोलकाता में गोदाम ढहने से मृतकों की संख्या 11 हुई, पांच गिरफ्तार

आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ जारी है। डीडी और एसआईटी दोनों मामले की जांच कर रहे हैं

कोलकाता में गोदाम ढहने से मृतकों की संख्या  11 हुई  पांच गिरफ्तार

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) । कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कुणाल अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि ताराताला गोदाम ढहने के मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा, "अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 19 अन्य घायल हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।" उन्होंने आगे बताया कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) और जांच विभाग (डीडी) संयुक्त रूप से घटना की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की

अग्रवाल ने कहा, "पांच व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में नामजद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति, जिसका नाम शुरू में एफआईआर में नहीं था, को भी गिरफ्तार किया गया है।" जांच के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। “शुरुआत में पता चला कि एक कंपनी ने परिसर को लीज पर लिया गया । आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकॉर्ड है। पूछताछ जारी है। डीडी और एसआईटी दोनों मामले की जांच कर रहे हैं और जांच के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की गई है। अग्रवाल ने यह भी बताया कि पुलिस ढही इमारत के संरचनात्मक पहलुओं के संबंध में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के संपर्क में है। (एएनआई)

इसे भी पढ़ेंः  मानहानि मामले में राहुल गांधी ने खेद जतायाः हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Related to this topic: