कथित तौर पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए आवासीय पते का इस्तेमाल करने दिया था, जिसका उपयोग भीरत में अवैध रूप से रहने के किया।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के मालवीय नगर स्थित उस होटल के मालिक लवकेश बजाज, जहां आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी, ने कथित तौर पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए आवासीय पते का इस्तेमाल करने दिया था, जिसका उपयोग भीरत में अवैध रूप से रहने के किया।
पूछताछ में बजाज ने स्वीकार की यह बात
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बजाज ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर बांग्लादेशी नागरिक स्वीटी सरकार और उसकी बेटी पुष्पो सरकार को पैसे के बदले में पासपोर्ट सहित भारतीय पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए अपने छतरपुर स्थित आवास का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। मामला 29 जनवरी, 2025 को दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि स्वीटी सरकार, पुष्पो सरकार और पुष्पो का नाबालिग बेटा कथित तौर पर आधार कार्ड और पासपोर्ट सहित धोखाधड़ी से प्राप्त भारतीय पहचान पत्रों का उपयोग करके दिल्ली में रह रहे थे।
पासपोर्ट के सत्यापन से बजाज तक पहुंचे जांचकर्ता
पुलिस ने कहा कि भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए स्वीटी सरकार द्वारा दिए गए पते के सत्यापन से जांचकर्ताओं को बजाज तक पहुंचने में मदद मिली, जिसने कथित तौर पर पैसे के बदले में इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में लवकेश बजाज, स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकार को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। पुष्पो सरकार के नाबालिग बेटे के संबंध में भी उचित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस सूचना रिपोर्ट (पीआईआर) दर्ज कराई गई है। इस बीच, मालवीय नगर स्थित फ्लोरिशस्टेज़ होटल के मालिक बजाज को आगजनी की घटना के सिलसिले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जिसमें 28 लोग घायल हुए थे।
इसे भी पढ़ेंः ऑक्टोपस भोजन का पता लगाने के लिए दर्पण का उपयोग करने में सक्षम