प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

तुर्कमान गेट पत्थरबाज़ी मामले में तीन और गिरफ्तार

तुर्कमान गेट पत्थरबाज़ी मामले में तीन और गिरफ्तार, अब कुल गिरफ्तारियां हुईं 16

दिल्ली पुलिस ने मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) की तोड़फोड़ मुहिम के बाद हुए तुर्कमान गेट पत्थरबाज़ी मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है।

तुर्कमान गेट पत्थरबाज़ी मामले में तीन और गिरफ्तार अब कुल गिरफ्तारियां हुईं 16

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) की तोड़फोड़ मुहिम के बाद हुए तुर्कमान गेट पत्थरबाज़ी मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या 16 हो गई है।

हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 30 लोगों की हुई पहचान

दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद नावेद, मोहम्मद फैज़ और मोहम्मद उबैदुल्लाह के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह भी पुष्टि की है कि हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 30 लोगों की पहचान की गई है। यह पहचान CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की मदद से की गई। पुलिस टीमों ने बाकी संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अतिक्रमण हटाना शुरू करने से पहले पुलिस के बॉडीकैम के माध्यम से भी वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस के बॉडीकैम से ऐसे ही और वीडियो देखे जा रहे हैं, जिनमें दंगाई कैद हो सकते हैं।

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को जारी होगा समन

एक संबंधित घटनाक्रम में, दिल्ली पुलिस समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को समन जारी करने वाली है, जिसमें उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। हिंसा भड़कने से कुछ ही समय पहले नदवी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि सीनियर अधिकारियों के बार-बार अनुरोध के बावजूद, घटना के समय वे उसी इलाके में मौजूद थे।

यह भीप ढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/sim-box-racket-busted-across-india-7-cyber-masterminds-apprehended/104339

पूरे भारत में SIM बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़: ताइवानी नागरिक सहित 7 साइबर मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Related to this topic: