दिल्ली पुलिस ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक सक्रिय सदस्य को आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक सक्रिय सदस्य को आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान मनोज राठी के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की न्यू दिल्ली रेंज (एनडीआर) की स्पेशल सेल की टीम द्वारा की गई।
पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल था आरोपी
आरोपी पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वर्ष 2021 का एक हत्या का मामला भी शामिल है, जो थाना नजफगढ़ में दर्ज है। फरवरी 2024 में आरोपी देश से फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया। बाद में आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया और 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/an-army-havildar-martyred-during-anti-terror-operation-in-kishtwar/105550
किश्तवाड़ में एंटी टेरर ऑपरेशन के दौरान एक सेना के हवलदार शहीद