दिल्ली के सदर बाजार में छठी क्लास की 10 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
नई दिल्ली। नई दिल्ली। दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक दुकान के अंदर छठी क्लास की 10 वर्षीय छात्रा के हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की नोटबुक और पेन जैसी स्टेशनरी की चीजें खरीदने गई थी, तभी यह घटना हुई।
POCSO एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाने में दुष्कर्म, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (POCSO) और गलत तरीके से बंधक बनाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। POCSO अधिनियम बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन शोषण और अश्लील सामग्री से बचाने के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करता है। ऐसे अपराधों की रिपोर्टिंग और जांच के लिए प्रक्रियाएं निर्धारित करता है।
56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 56 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है जिसे शुक्रवार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक निजी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। यौन अपराधों के बाल पीड़ितों पर लागू कानूनी सुरक्षा के अनुसार नाबालिग की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: दिल्ली साइबर पुलिस का बड़ा खुलासा, अहमदाबाद से APK आधारित ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़