प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा

फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, ग्रैप-4 लागू

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई हो गई है।

फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा ग्रैप-4 लागू

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक बार फिर से प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई हो गई है। हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब होने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-4 लागू कर दिया है। राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार को सुबह सात बजे 439 दर्ज किया गया। इससे पूर्व रात 10 बजे यह इंडेक्स 432 रहा। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ग्रैप-4 लागू करने का फैसला किया है।

सभी निर्माण और ढहाई कार्यों पर पूरी तरह लगा प्रतिबंध

ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में सभी निर्माण और ढहाई कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे कंस्ट्रक्शन से निकलने वाली धूल प्रदूषण को और बढ़ाने का कारण बनती है। इसके अलावा, ट्रकों की राजधानी में एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है, सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही सीमित अनुमति मिलेगी। भारी वाहनों से निकलने वाला धुआं एक बड़ा प्रदूषण स्रोत माना जाता है, इसलिए यह कदम जरूरी है।

सभी स्कूलों को हाइब्रिड मॉडल पर पढ़ाने के निर्देश

बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के सभी स्कूलों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जाएगी, ताकि बच्चे जहरीली हवा में बाहर न निकलें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/interstate-vehicle-theft-gang-busted-3-arrested-16-luxury-cars-recovered/105352

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 16 लग्जरी कारें बरामद

Related to this topic: