प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली का AQI पहुंचा 400 पार

दिल्ली में AQI पहुंचा 400 पार, GRAP IV की पाबंदियां लागू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को AQI 430 के पार पहुंच गया है जो 'बहुत गंभीर' की श्रेणी में आता है।

दिल्ली में aqi पहुंचा 400 पार grap iv की पाबंदियां लागू

Delhi's AQI crosses 400, GRAP IV restrictions imposed |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को AQI 430 के पार पहुंच गया है जो 'बहुत गंभीर' की श्रेणी में आता है। इस स्थिति को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज IV लागू कर दिया है।

CAQM द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली का AQI, जो आज शाम 4 बजे 431 दर्ज किया गया था और इसमें बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखा। बताया गया कि धीमी हवा की गति, स्थिर वातावरण और मौसम की स्थितियों और प्रदूषकों के फैलाव की कमी के कारण शाम 6 बजे यह 446 दर्ज किया गया।

'गंभीर+' श्रेणी के तहत लागू हुआ GRAP स्टेज-IV

आदेश में कहा गया है कि, "वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझान को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में वायु गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के प्रयास में, GRAP पर सीएक्यूएम उप-समिति ने तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में वर्तमान जीआरएपी की 'गंभीर+' वायु गुणवत्ता (दिल्ली एक्यूआई > 450) की स्टेज-IV के तहत परिकल्पित सभी कार्रवाईयों को लागू करने का निर्णय लिया है। यह एनसीआर में पहले से लागू वर्तमान जीआरएपी की स्टेज I, II और III के तहत की गई कार्रवाइयों के अतिरिक्त है।"

CAQM द्वारा जारी आदेश में निवारक उपाय तेज करने के निर्देश

इसके अलावा, आदेश में कहा गया है कि NCR प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/समिति और अन्य संबंधित एजेंसियों से क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के लिए निवारक उपायों को तेज करने के लिए कहा गया है। शाम 7 बजे तक, आनंद विहार में AQI रीडिंग 488, अशोक विहार में 434, बवाना में 496, बुराड़ी में 457, चांदनी चौक में 479, IGI एयरपोर्ट पर 394 और ओखला फेज-2 में 445 दर्ज हुआ था।

शाम 7 बजे शहर के प्रमुख क्षेत्रों में AQI रीडिंग

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का स्टेज III लागू किया था। GRAP के स्टेज 3 में दिल्ली और NCR में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर बैन शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से जहरीले धुएं की घनी परत में लिपटे रहे, जिससे विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई और निवासियों को काफी परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-foreign-exchange-reserves-rise-by-103-billion-gold-reserves-also-rise/101113

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.03 अरब डॉलर बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

Related to this topic: