ग्वालियर। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक इंस्टाकार्ट (Instacart) डिलीवरी बॉय ने कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी की है।
ग्वालियर। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसमें एक इंस्टाकार्ट (Instacart) डिलीवरी बॉय ने कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी की है। आरोपी डिलीवरी बॉय का नाम ध्रुव सेम बताया जा रहा है।
28 पार्सल लेकर निकला था
आरोपी ध्रुव सेम 21 जनवरी से लापता है। वह ड्यूटी के दौरान कुल 28 पार्सल लेकर डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन काम खत्म होने के बाद वह शाम तक वापस नहीं लौटा। जब वह वापस नहीं लौटा और उसका पता नहीं चला, तो कंपनी ने जांच शुरू की। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया।
16 में 5 पार्सल ठीक, पर 7 में ईंट-पत्थर
जांच में पता चला कि डिलीवरी बॉय ने 16 पार्सल तो डिलीवर किए थे, जिनमें से 5 पार्सल ठीक पाए गए। लेकिन, बाकी 7 पार्सल में आईफोन (iPhone) की जगह पत्थर भरे हुए मिले।
पुलिस में मामला दर्ज, तलाश जारी
इस गंभीर धोखाधड़ी का पता चलने के बाद, कंपनी के टीम लीडर ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और पिछले तीन महीने से फरार चल रहे डिलीवरी बॉय, ध्रुव सेम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़े: बाल विवाह पर रोक, दो जगह कार्रवाई
https://www.primenewsnetwork.in/state/action-against-child-marriage-at-two-places/175574