प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पश्चिम बंगाल में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से चुनाव आचार संहिता भंग करने के जुर्म में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Election News |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से चुनाव आचार संहिता भंग करने के जुर्म में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बतौर प्रमाण मुख्य चुनाव अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण वीडियो भी दी है।

मुख्य चुनाव अधिकारी से की मुलाकात

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि प्रदेश भाजपा व सांसद शमिक भट्टाचार्य, शिशिर बाजोरिया, संतोष पाठक और शशि अग्निहोत्री के साथ उन्होंने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें विस्तार से बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने चुनावी सभाओं में ऐसी बातें बोल रही हैं जिससे चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन हो रहा है।

भड़काऊ भाषण देने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री महिलाओं को केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के खिलाफ भड़का रही हैं और चुनाव आयोग के प्रतिकूल माहौल बना रही हैं।

वीडियो सबूत के तौर पर सौंपे

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन भाषणों की वीडियो सौंपी है जिससे पता चले कि उनका भाषण कितना भड़काऊ है और उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बन रहा है।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में CEO कार्यालय पर सुरक्षा कड़ी

https://www.primenewsnetwork.in/state/w-bengal-ceo-office-placed-under-central-forces-security/153499

Related to this topic: