प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बड़वानी के निजी पैथोलॉजी लैब में भेजने...

बड़वानी के निजी पैथोलॉजी लैब में भेजने के बदले भारी-भरकम कमीशन की मांग

बड़वानी। जिले में भ्रष्टाचार का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीजों को निजी पैथोलॉजी...

बड़वानी के निजी पैथोलॉजी लैब में भेजने के बदले भारी-भरकम कमीशन की मांग

बड़वानी के निजी पैथोलॉजी लैब में भेजने के बदले भारी-भरकम कमीशन की मांग |

बड़वानी। जिले में भ्रष्टाचार का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीजों को निजी, पैथोलॉजी लैब भेजने के बदले भारी-भरकम कमीशन की मांग कर रहे तीन सरकारी डॉक्टरों को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ​लोकायुक्त की इस बड़ी कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

यह है पूरा मामला

यह पूरी कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम द्वारा बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। राजपुर की एक निजी पैथोलॉजी लैब के मैनेजर अदनान अली ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, पहले ये डॉक्टर मरीजों को रेफर करने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन लेते थे। लेकिन बाद में तीनों डॉक्टरों ने आपसी सहमति बनाई और कमीशन बढ़ाकर सीधा 50 प्रतिशत (आधा हिस्सा) कर दिया।

लाखों की मांग, रिश्वत पर डील

डॉक्टरों ने पिछले महीने की जांच राशि में से कमीशन के तौर पर मोटी रकम मांगी थी। ​डॉ. अमित शाक्य (मेडिकल ऑफिसर) ने ₹18,000 की मांग की। ​डॉ. दिव्या साई (मेडिकल ऑफिसर) ने ₹8,000 की मांग की। डॉ. मनोहर गोदारा (संविदा चिकित्सा अधिकारी) ने ₹21,800 की मांग की। ​बाद में तीनों डॉक्टर कुछ कम पैसों पर सौदा करने के लिए राजी हो गए।

​लोकायुक्त ने बिछाया जाल फिर रंगे हाथों गिरफ्तारी

​शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी सुनील तालन की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने तीनों डॉक्टरों को उनके घरों पर ही रिश्वत (कमीशन) की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹25,000 की रिश्वत (कमीशन राशि) बरामद की है।

तीनों डॉक्टरों के खिलाफ 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम' (Prevention of Corruption Act) और 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

 

Related to this topic: