प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रशासन और पुलिस की मुहिम लाई रंग

सड़क सुरक्षा में देवास बना नंबर-1, हादसों में 25 फीसदी कमी दर्ज

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और पीड़ितों की समय पर मदद करने के मामले में मध्य प्रदेश का देवास जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर आया है।

सड़क सुरक्षा में देवास बना नंबर-1 हादसों में 25 फीसदी कमी दर्ज

Dewas Tops MP in Road Safety Efforts |

देवास (मध्य प्रदेश)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और पीड़ितों की समय पर मदद करने के मामले में मध्य प्रदेश का देवास जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर आया है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रयासों से जिले में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कलेक्टर ने जानकारी दी कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों की तुरंत मदद करने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के मामले में देवास जिला, 'राहवीर योजना' के प्रकरण स्वीकृत करने में मध्य प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहा है।

सड़क हादसे में 25 फीसदी की कमी आई

इस उपलब्धि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में जिले की इस सफलता के लिए प्रयास करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। योजना के अंतर्गत अब तक 68 परिवारों को कुल 61 लाख रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की जा चुकी है। जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की सजगता के कारण देवास जिले में सड़क हादसों में 25 प्रतिशत की बड़ी कमी दर्ज की गई है।

नेक काम करने वाले सम्मानित

सड़क दुर्घटना के समय घायलों की जान बचाने वाले 3 राहगीरों (नेक मददगारों) को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक और प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला कलेक्टर, पुलिस विभाग के आला अधिकारी और योजना के लाभार्थी मौजूद रहे, जहां 'हिट एंड रन योजना' तथा 'राहवीर योजना' के तहत सहायता चेक वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद 300 फीट BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Related to this topic: