प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UGC विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

UGC विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: भारत में अगड़ा-पिछड़ा नहीं, केवल भारतीय हों

देश में UGC के नए नियमों को लेकर चल रही बहस के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जातिगत भेदभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में अगड़ा-पिछड़ा नहीं होना चाहिए।

ugc विवाद पर बोले धीरेंद्र शास्त्री भारत में अगड़ा-पिछड़ा नहीं केवल भारतीय हों

फाइल फोटो |

खजुराहो। देश में UGC के नए नियमों को लेकर चल रही बहस के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जातिगत भेदभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में अगड़ा-पिछड़ा नहीं होना चाहिए, बल्कि सभी को केवल भारतीय के रूप में देखा जाना चाहिए।

सरकार से अपील, लोगों को न बांटें

धीरेंद्र शास्त्री मुंबई स्थित बागेश्वर सनातन मठ में श्री सत्यनारायण कथा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटना देश हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि “भैया, हम लोगों को बांटा न जाए।”

एक भारत, एक भारतीय, का नारा

उन्होंने ‘एक भारत, एक भारतीय’ का नारा देते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए समाज में समरसता जरूरी है। उनके इस बयान को UGC नियमों को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक और समाजिक हलकों में चर्चा तेज

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि उनका संदेश समाज को जोड़ने वाला है, जबकि आलोचक इसे मौजूदा विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-slams-administration-over-stalled-indore-infrastructure/131021

एलिवेटेड कॉरिडोर पर प्रशासन की तैयारी पर हाईकोर्ट सख्त

Related to this topic: