कोलकाता में पीएम मोदी के डिजिटल संवाद के दौरान अभिषेक बनर्जी ने भी टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सियासी मुकाबले को तेज कर दिया।
कोलकाता। प्रधानमंत्री Narendra Modi जब बांग्ला नववर्ष की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यम से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद Abhishek Banerjee ने भी अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया।
वोटर लिस्ट को लेकर टीएमसी का दावा
उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा बड़ी संख्या में वैध वोटरों के नाम काटे जाने के बावजूद टीएमसी अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी और Mamata Banerjee के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के वार्ड कमिश्नरों से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों और नेताओं से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने 91 लाख वोटरों के नाम काटे हैं, जिनमें अधिकतर टीएमसी समर्थक हैं।
‘वोट कटने से नहीं पड़ेगा असर’
उन्होंने कहा कि इन वोटरों के नाम हटाए जाने के बावजूद टीएमसी के वोट प्रतिशत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इससे भी अधिक वोटरों के नाम हटाने की साजिश कर रही थी।
भाजपा के बढ़े वोट पर भी साधा निशाना
सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 2021 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट जरूर बढ़े, लेकिन इतने नहीं कि उन्हें वापस हासिल न किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उन्हीं वोटों को वापस अपने पक्ष में लाने पर जोर दिया।
EVM और पैसों के इस्तेमाल का आरोप
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बिहार में ईवीएम में गड़बड़ी की गई थी, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि पश्चिम बंगाल में भी ऐसा किया जा सकता है और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को प्रभावित करने के लिए पैसे बांट रही है और इससे बचाव करने की जरूरत है।
केंद्रीय बलों को लेकर भी चिंता
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि टीएमसी समर्थकों को केंद्रीय बलों के जरिए बूथ तक पहुंचने से रोका जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस रणनीति को नाकाम करने और हर हाल में बूथ तक पहुंचने का आह्वान किया।
यह भी पढ़े: बंगाल में मोदी का बूथ मजबूत पर जोर
https://www.primenewsnetwork.in/state/modi-stresses-strong-booths-targets-tmc/174397