प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हाथरस सीएचसी में जर्जर एंबुलेंस में लगी आग

सादाबाद सीएचसी परिसर में खड़ी जर्जर 102 एंबुलेंस में लगी भीषण आग, स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

हाथरस जिले के सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में खड़ी एक पुरानी और जर्जर 102 एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई।

सादाबाद सीएचसी परिसर में खड़ी जर्जर 102 एंबुलेंस में लगी भीषण आग स्वास्थ्य कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Dilapidated 102 Ambulance Catches Fire at Sadabad CHC Premises |

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी परिसर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लंबे समय से खड़ी एक जर्जर 102 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग की सूचना मिलते ही सीएचसी परिसर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

स्वास्थ्य कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना दी

स्वास्थ्य कर्मियों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन उस समय दमकल की गाड़ी सहपऊ में होने के कारण तत्काल मौके पर नहीं पहुंच सकी। इधर, जिस एंबुलेंस में आग लगी थी, उसके ठीक बगल में एक और पुरानी एंबुलेंस खड़ी थी। आग बढ़ने पर दूसरी एंबुलेंस के भी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया।

पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने फायर सिलेंडर का इस्तेमाल किया और पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। कई स्वास्थ्यकर्मी सामूहिक रूप से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और पास में खड़ी दूसरी एंबुलेंस को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख

हालांकि, आग लगने वाली 102 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि समय रहते स्वास्थ्य कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, जिससे आग परिसर में अन्य वाहनों या भवनों तक नहीं फैल सकी। रविवार शाम हुई इस घटना की पूरी जानकारी सीएचसी कर्मियों ने दी। फिलहाल एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद सीएचसी परिसर में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 

यह भी पढ़ेंः बिजनौर: सील आतिशबाजी फैक्ट्री के पास पड़े बारूद के ढेर में हुआ तेज धमाका, दो सगे भाई बुरी तरह झुलसे

Related to this topic: