कोलकाता: भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप घोष ने दावा किया कि भवानीपुर में भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम की तरह हराएगी।
कोलकाता। भाजपा के पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसक्षा चुनाव में ठीक उसी तरह परास्त करेगी जिस तरह पिछले विधानसभा चुनीव में पूर्व मेदिनीपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र उन्हें नंदीग्राम में परास्त किया गया था।
दिलीप घोष के विवादित बयान पर टीएमसी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में घुस कर पाकिस्तानियों को मारा था। भाजपा कार्यकर्ता भवानीपुर क्षेत्र में घुस गए हैं और वे टीएमसी का वही हाल करेंगे जो पाकिस्तानियों का किया गया था। इस पर टीएमसी की ओर से तीखी प्रक्रिया में कहा गया कि भाजपा नेता दिलीप घोष अपनी ही पार्टी में हाशिए पर हैं। हाल में ही उनकी कुछ पूछ हो रही है। वे अपनी पार्टी में महत्व बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ कुछ भी बोलते फिर रहे हैं।
यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में मतुआ वोटर जोड़ने की कवायद
https://www.primenewsnetwork.in/state/centre-accelerates-efforts-to-enroll-matua-voters-in-west-bengal/147207