कोलकाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल को पूरी जिम्मेदारी देने पर ही विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम रह पाएगी।
कोलकाता। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बल को पूरी जिम्मेदारी देने पर ही विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था कायम रह पाएगी। केंद्रीय बलों के संचालन का जिम्मा राज्य के पुलिस अधिकारियों के हाथ में नहीं होना चाहिए। उन्होंने राज्य मे विभिन्न जगहों में हुए हिंसा की घटनाओं को देखते हुए टीएमसी से जुड़े असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर अशांति फैलाने की आशंका जताई।
WB में कानून और केंद्रीय बल
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के के लिए केंद्रीय बलों की 480 कंपनी तैनात करने के बारे में निर्णय हो चुका है। फाइनल वोटर लिस्ट के जारी करने की तारीख 28 फरवरी से ही विभिन्न जिलों, खास कर बांग्लादेश की सीमा से सटे जिलों के इलाकों में केंद्रीय बलो को तैनात भी कर दिया गया है। केंद्रीय बलों की गश्ती भी शुरू हो गई है। लेकिन और केंद्रीय बलों को तैनात किया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि जब भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में फर्जी और घुसपैठियों को होने और डेढ़ करोड़ ऐसे वोटरों के नाम हटाए जाने की बात कही थी तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया था और अब वे खुद कह रही है कि एक करोड 20 लाख वोटरों के नाम हटेगा।
यह भी पढ़े: एफडीआई में 18% की तेजी
https://www.primenewsnetwork.in/state/18-surge-in-fdi-despite-global-uncertainty/146559