प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा हलफनामे में विसंगति

नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी के हलफनामे में उम्र और शैक्षणिक योग्यता को लेकर विसंगति

नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रथ के हलफनामे में उम्र और 1965 की 10वीं पास योग्यता को लेकर विसंगति सामने आई है।

नंदीग्राम उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी के हलफनामे में उम्र और शैक्षणिक योग्यता को लेकर विसंगति

Discrepancy in affidavit |

कोलकाता:  नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी हसीरानी रथ के हलफनामे में उनकी उम्र “60 वर्ष से अधिक” बताई गई है, जबकि उन्होंने 10वीं की परीक्षा 1965 में पास करने की जानकारी दी है, ऐसे में उनकी उम्र और शैक्षणिक योग्यता हासिल करने के समय को लेकर विसंगति सामने आई है।

हलफनामे में जन्मतिथि का उल्लेख नहीं

रथ ने हलफनामे में जन्मतिथि का उल्लेख नहीं किया है। शैक्षणिक योग्यता वाले कॉलम में उन्होंने चौखाली गंगा पद्म मिलन कन्या विद्यापीठ (एच.एस.) से 10वीं की परीक्षा वर्ष 1965 में उत्तीर्ण करने की जानकारी दी है। ऐसे में अगर 2026 में रथ की उम्र 60 वर्ष है, तो उनका जन्म वर्ष करीब 1966 होगा, यानी उनके बताए 10वीं पास करने के वर्ष के एक साल बाद। अगर उनकी उम्र 65 वर्ष मानें तो उनका जन्म वर्ष करीब 1961 होगा। इसका मतलब होगा कि उन्होंने करीब चार साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर ली थी।

सामान्य उम्र के हिसाब से उम्र 75-77 वर्ष

वहीं, सामान्य तौर पर 14-16 वर्ष की उम्र में 10वीं पास करने पर उनका जन्म वर्ष 1949-51 के बीच होना चाहिए और इस हिसाब से 2026 में उनकी उम्र करीब 75-77 वर्ष होगी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पार्टी यह मामला निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाकर जांच की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।

शुभेंदु अधिकारी के सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव

इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव जीता था। शुभेंदु ने भवानीपुर सीट बरकरार रखते हुए नंदीग्राम सीट छोड़ दी जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया है।

ये भी पढ़ें: केवडिया में संपन्न हुआ 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह, अनंत नाग को मिला दादासाहेब फाल्के सम्मान

 

Related to this topic: