प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पोते ने तोड़ दादी का हाथ

बांस हटाने को लेकर विवाद, पोते ने दादी पर रॉड से किया हमला

खेत में रखे बांस को हटाने को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी ही दादी पर रॉड से हमला कर दिया।

बांस हटाने को लेकर विवाद पोते ने दादी पर रॉड से किया हमला

Dispute over removing bamboo; man attacked grandmother with an iron rod |

औरंगाबाद (बिहार)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खान कपासिया गांव में सोमवार दोपहर खेत में रखे बांस को हटाने को लेकर हुए विवाद में एक पोते ने अपनी ही दादी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में 60 वर्षीय तिलेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका हाथ टूट गया।

लोहे के रॉड से अपनी दादी पर हमला 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तिलेश्वरी देवी अपने बेटे कमलेश मेहता के खेत में मजदूरों से काम करा रही थीं। इसी दौरान खेत में उनके दूसरे पुत्र का बेटा विशाल, उम्र 32 वर्ष ने बांस रख रखा था। खेती कार्य में परेशानी होने पर तिलेश्वरी देवी ने अपने मजदूरों से बांस हटवाने को कहा।

इसी बात को लेकर पोता विशाल नाराज हो गया और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है, कि देखते ही देखते विशाल ने गुस्से में आकर लोहे के रॉड से अपनी दादी तिलेश्वरी देवी पर हमला कर दिया। हमले में तिलेश्वरी देवी के हाथ में गंभीर चोट आई और उनका हाथ टूट गया।

समाचार लेखन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल तिलेश्वरी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर आगे का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है लेकिन हाथ में फ्रैक्चर आने के कारण उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल के बेटे कमलेश मेहता ने बताया कि मेरी मां खेत में काम करवा रही थीं। पोता विशाल ने बांस रख दिया था। हटाने को कहा तो उसने रॉड से मार दिया। हम न्याय चाहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घायल वृद्धा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा और इलाज करवाया। समाचार लेखन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। 

प्राथमिकी दर्ज होते ही होगी आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखने और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है। 

यह भी पढ़ेंः झालावाड़ में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: