प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की सख्ती

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की सख्ती, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

पुलिस सभागार में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित कर लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की सख्ती लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

District Crime Meeting |

औरंगाबाद: पुलिस सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा की अध्यक्षता में जून-2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में 300 दिनों से लंबित कांडों, जून के अंतिम प्रपत्रों, हत्या, पुलिस पर हमला, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो, मॉब लिंचिंग एवं एससी-एसटी जैसी गंभीर घटनाओं, स्पीडी ट्रायल, थानावार गिरफ्तारियों, सम्मन-वारंट के निष्पादन, उत्पाद अधिनियम के मामलों सहित मालखानों के भौतिक सत्यापन और एफएसएल भेजे जाने वाले लंबित नमूनों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। 

बेहतर पुलिसिंग पर एसपी का जोर

अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रभावी पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले थानों की सराहना की, जबकि अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों को कार्यशैली में जल्द सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दयानंद शर्मा, एसडीपीओ बगहा निहार भूषण, एसडीपीओ रामनगर रागनी कुमारी समेत जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक व सभी थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। 

लंबित मामलों के निपटारे पर एसपी का जोर

गोष्ठी के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निपटारा और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा और पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। 

लापरवाही पर पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

अगर किसी भी स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास, पुलिस उपाधीक्षक बेबी कुमारी, नवीनगर सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार, नगर सर्किल इंस्पेक्टर फ़हीम आजाद खां सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- वैशाली में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
 

Related to this topic: