प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिवपुरी में कुत्ते का आतंक..

शिवपुरी में कुत्ते का आतंक, 50 से अधिक लोगों को काटा, ढाई साल की मासूम का चेहरा जबड़े में जकड़ा

शिवपुरी। शहर में शनिवार (30 मई) को एक आवारा कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई...

शिवपुरी में कुत्ते का आतंक 50 से अधिक लोगों को काटा ढाई साल की मासूम का चेहरा जबड़े में जकड़ा

शिवपुरी में कुत्ते का आतंक, 50 से अधिक लोगों को काटा, ढाई साल की मासूम का चेहरा जबड़े में जकड़ा |

शिवपुरी। शहर में शनिवार (30 मई) को एक आवारा कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि पूरे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सुबह से लेकर शाम तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में इस पागल कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

मासूम को किया घायल 

पागल कुत्ते ने एक ढाई साल की मासूम बच्ची के चेहरे को अपने मजबूत जबड़े में जकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। शहर के विभिन्न इलाकों में कुत्ते के इस अचानक और हिंसक हमले से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

​अस्पताल में उमड़ी भीड़

कुत्ते के काटने से घायल हुए दर्जनों लोग इलाज और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।​अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। जिला अस्पताल में शाम तक कुत्ते के काटने से घायल होने वाले मरीजों की संख्या 50 से ज्यादा हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन घायलों को प्राथमिक उपचार देने और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने में व्यस्त रहा। कुत्ते के इस आतंक से स्थानीय निवासियों में भारी रोष और भय का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nppa-fixes-retail-prices-for-30-essential-medicine-formulations/209979

Related to this topic: