प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी के 4 दिन बाद बदला ससुराल का रंग

दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, ससुराल पक्ष पर ₹12 लाख मांगने का मामला दर्ज

शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है।

दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप ससुराल पक्ष पर ₹12 लाख मांगने का मामला दर्ज

Dowry Harassment Case Filed in Shajapur Over ₹12 Lakh Demand |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। FIR के अनुसार, पीड़िता वंदना उम्र 20 वर्ष ने अपने ससुराल वालों पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और 12 लाख रुपये दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।

शादी के खर्च का हवाला देकर मायके से ₹12 लाख नकद लाने का दबाव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2026 को ग्राम बोडा निवासी रवि राठौर के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के चार दिन बाद ही सास रामकला बाई, ससुर मुकेश राठौर और पति रवि ने उसे ताने देना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता के पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया और शादी में हुए 12 लाख रुपये खर्च का हवाला देते हुए वंदना से 12 लाख रुपये नकद मायके से लाने की मांग की।

पिता के साथ अभद्रता, रकम लाने पर ही रखने की दी धमकी

वंदना का कहना है कि जब उसने अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर असमर्थता जताई, तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने बताया कि 7 जून 2026 को जब उसके पिता उसे ससुराल छोड़ने गए, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, अश्लील गालियां दीं और यह कहकर उन्हें वहां से भगा दिया कि 12 लाख रुपये लाने पर ही वंदना को रखा जाएगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामबहादुर केथवस को सौंपी गई है। पुलिस अब मामले कि जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पोरसा में ₹1 लाख की रंगदारी के लिए 5 युवकों का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, 8 पर केस

Related to this topic: