प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जमीन विवाद में दो की गोली मारकर हत्या

जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहला हटूपुरा; दो की मौत, दो गंभीर

मुरैना: जिले के थाना सुमावली क्षेत्र के ग्राम हटूपुरा में रविवार को जमीन के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

 जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग गोलियों की गूंज से दहला हटूपुरा दो की मौत दो गंभीर

Fatal Firing Over Land Dispute |

मुरैना {मध्य प्रदेश}: जिले के थाना सुमावली क्षेत्र के ग्राम हटूपुरा में रविवार को जमीन के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गुर्जर समाज के दो परिवारों के बीच हुए विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

पुराने विवाद ने लिया हिंसक मोड़

घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए, जिनमें दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल मुरैना से पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया गया। घायलों में विक्की पुत्र अजब सिंह गुर्जर (28 वर्ष) एवं धीरेंद्र पुत्र रामजीलाल गुर्जर (50 वर्ष), निवासी हटूपुरा, की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है।

जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की वजह जमीन को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: सहारनपुर में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Related to this topic: