बड़वाह। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैनी महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी..
बड़वाह। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैनी महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी महिला के सिर के ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भाई बाल-बाल बच गया।
डंपर का पहिया महिला के सिर पर से गुजर गया
जानकारी के अनुसार, मृतका अपने ज्वेलर भाई के साथ इंदौर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बड़वाह के पास हाईवे पर अचानक पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतका ट्रैनी कांस्टेबल थी और हाल ही में प्रशिक्षण में शामिल हुई थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749