प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बिहार में अब नेशनल और स्टेट हाईवे पर नहीं...

बिहार में अब नेशनल और स्टेट हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शे

बिहार सरकार ने आज सोमवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शे के चलने पर रोक लगा दी है।

बिहार में अब नेशनल और स्टेट हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शे

फाइल फोटो |

पटना। बिहार सरकार ने आज सोमवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर ई-रिक्शे के चलने पर रोक लगा दी है। सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस कानून का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। 

प्रदेश के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबध में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे ट्रक, बस, कार जैसे तेज चलने वाले वाहनों के लिए बनाए जाते हैं जबकि ई-रिक्शे की गति इन वाहनों के अपेक्षाकृत कम होती है और इनका ब्रेकिंग सिस्टम भी कमजोर होता है। ऐसे में दुर्घटना की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन खुद के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों के लिए भी खतरा बन जाते हैं।

प्रदेश में है करीब 10,000 किलोमीटर लंबा हाईवे

परिवहन विभाग के अनुसार, प्रदेश में करीब 10,000 किलोमीटर लंबा हाईवे है। इसमें 3617 किलोमीटर स्टेट हाईवे जबकि 6386 किलोमीटर नेशनल हाईवे है। अब इन हाईवे पर ई-रिक्शा के चलने पर प्रतिबंध लग जाएगा। वहीं, पटना शहर की कुछ सड़कों पर भी ई-रिक्शा के चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें मुख्य रूप से न्यू बाईपास, बिहटा-सरमेरा रोड, पटना-गया रोड और फुलवारीशरीफ-दानापुर-बिहटा रोड शामिल है।

जुगाड़ गाड़ियों पर लगा प्रतिबंध

प्रदेश सरकार ने बाइक में ट्रॉली जोड़कर चलने वाली जुगाड़ गाड़ियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का मानना है कि इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ होता है और ये किसी भी प्रकार के सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं। ऐसे में इनसे भी सड़क दुर्घटना की काफी संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-arrest-active-member-of-notorious-kapil-sangwan-gang/105557

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात कपिल सांगवान गैंग के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार

Related to this topic: