मध्य प्रदेश में गर्मी ने मार्च के महीने में ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि लोग लू के चपेट में आशंका बढ़ गई है।
भोपाल/नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में गर्मी ने मार्च के महीने में ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि लोग लू के चपेट में आशंका बढ़ गई है। नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन लू चली। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6.6 डिग्री ज्यादा है। तेज गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
राजधानी में भी दिख रहा गर्मी का असर
भोपाल में भी गुरुवार को गर्मी का असर देखने को मिला। यहां अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल जिले को जलाभावग्रस्त घोषित कर दिया है, ताकि पानी की आपूर्ति और प्रबंधन के लिए विशेष उपाय किए जा सकें। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा। पचमढ़ी को छोड़कर अधिकांश शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
बारिश और आंधी के दौर की संभावना
मौसम विभाग ने राहत की संभावना भी जताई है। अनुमान है कि दो दिन बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-brutally-attacked-with-knife-in-bhopal/149205
भोपाल में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू से वार कर काटा कान