प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कोलकाता में शुरू हुआ वोटरों का जांच-पड़ताल अभियान

कोलकाता में विशेष पर्यवेक्षकों का घर-घर जाकर वोटरों की जांच-पड़ताल अभियान शुरू, यौनकर्मिय़ों के लिए लगे विशेष शिविर

चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए पांच विशेष वर्यवेक्षकों ने बीएलओ को साथ लेकर तपसिया समेत कोलकाता के विभिन्न इलाकों में गणना फार्म में दी गई जानकारी के आधार पर जांच-पड़ताल की।

कोलकाता में विशेष पर्यवेक्षकों का घर-घर जाकर वोटरों की जांच-पड़ताल अभियान शुरू यौनकर्मिय़ों के लिए लगे विशेष शिविर

EC Launches Massive Drive to Prevent Voter List Irregularities in Kolkata |

कोलकाता। चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए पांच विशेष वर्यवेक्षकों ने बीएलओ को साथ लेकर तपसिया समेत कोलकाता के विभिन्न इलाकों में गणना फार्म में दी गई जानकारी के आधार पर जांच-पड़ताल की। उनका यह अभियान कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 11 दिसंबर तक चलेगा। इसके पीछे मकसद यह है कि बनने वाले वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी ना रह जाए।  

गिरिश पार्क में यौनकर्मिय़ों के लिए लगे विशेष शिविर

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से कोलकाता के गिरिश पार्क में शिविर लगा कर यौनकर्मियों की गणना फार्म भरने में मदद की गई। शिविर में खुद मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल उपस्थित थे। गौरतलब है कि यौनकर्मियों से संपर्क करने में बीएलओ के सामने दिक्कत थी। यौनकर्मी रेड एरिया में रहती हैं और उनकी पहचान की समस्या होती है।

अस्वस्थ बीएलओ को लेकर सीइओ के कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन

इधर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सामने अस्वस्थ बीएलओ को लेकर उनके परिवार और टीएमसी समर्थक बीएलओ ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अस्वस्थ बीएलओ को पर्याप्त आर्थिक मदद देने की मांग है। दक्षिण चौबीस परगना जिले के नामखाना के अस्वस्थ बीएलओ देवाशीष दास के परिवार के अनुसार एसआइआर के काम के बोझ की वजह से देवाशीष 25 नवंबर को एकाएक अस्वस्थ हो गए। उन्हें कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में भर्जी कराया गया। देवशीष दास के शरीर के एक तरफ पूरा अंग शून्य हो गया है। वे कार्य करने में अक्षम हो गए हैं। परिवार के लोगों के सामने उनका इलाज और जीवनयापन करने की समस्या है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/man-arrested-for-making-derogatory-remarks-on-bhagavad-gita/100578

भागवद् गीता पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Related to this topic: