चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में हुई हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट देने को कहा है।
कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में हुई हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट देने को कहा है। चुनाव आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि जिन इलाकों में उन दिनों हिंसा की घटनाएं हुईं हैं, वहां के थाने और जिले में कौन-कौन पुलिस अधिकारी थे। उसने इन पुलिस अधिकारियों का पूरा ब्यौरा मांगा है।
चुनाव आयोग का मास्टर प्लान
मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग इस बार विधानभा चुनाव में शांति से निष्पक्ष वोट कराना चाहता ही है, वोट के पहले पहले और बाद में किसी भी तरह की हिंसा की घटना नहीं होने देना चाहता। इस बाबत वह पहले से ही पुख्ता इंतजाम करना चाहता है।
संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू
कोलकाता और जिलों के विभिन्न जगहों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय बल के जवान रोड मार्च करने लगे है। जिले और थाने के अधिकारी के नेतृत्व में केंद्रीय बल के जवान उन इलाकों का मुआयना कर रहे हैं जहां जहां बूथ होंगे। राज्य में खेप में केंद्रीय पुलिस की 480 कंपनी पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/iran-israel-conflict-puts-pressure-on-indian-rupee/149612
मिडिल ईस्ट संघर्ष से भारतीय रुपया पूरे मार्च रह सकता है अस्थिर