प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10 लाख नाम कटने के हैं आसार

पश्चिम बंगाल में सोमवार को जारी होगी विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंट्री लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंट्री लिस्ट सोमवार को जारी कर दी जाएगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवल ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को जारी होगी विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंट्री लिस्ट

फाइल फोटो |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंट्री लिस्ट सोमवार को जारी कर दी जाएगी। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विचाराधीन वोटरों की इस सप्लीमेंट्री लिस्ट के बाद दूसरी और उसके बाद की सप्लीमेंट्री लिस्ट एक-एक करके जारी होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने की बैठक

विचाराधीन वोटरों की सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने के दिन किसी जगह किसी तरह की हिंसा की घटना नहीं, पहले से ही इसकी व्यवस्था करने बाबत पुलिस कमिश्नर अजय नंदा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। हर थाने में जाकर वहां के अधिकारियों के साथ उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देने और सतर्क करने पर बातचीत हुई।

सप्लीमेंटरी लिस्ट में अनुमानित दस लाख अयोग्य वोटर

सूत्रों के अनुसार न्यायिक अधिकारियों ने अब तक 29 लाख से कुछ अधिक विचाराधीन वोटरों के कागजातों की जांच कर ली है। हर दिन करीब दो लाख विचाराधीन वोटरों के कागजातों की जांच की जा रही है। अप्रैल की शुरुआत तक सभी विचाराधीन वोटरों के कागजातों की जांच का कार्य पूरा कर लेने के लक्ष्य है। सूत्रों का कहना है कि विचाराधीन वोटरों की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में करीब दस लाख अयोग्य वोटर होंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/shuvendu-adhikari-launches-campaign-in-nandigram-and-bhabanipur/150879

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर में की चुनाव प्रचार की शुरुआत

Related to this topic: