प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईडी ने कोलकाता और आसपास 7 ठिकानों पर की रेड

पश्चिम बंगाल में ED का एक्शन, TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर रेड

पश्चिम बंगाल के नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच को लेकर ED ने कोलकाता और आसपास के इलाकों में करीब सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

पश्चिम बंगाल में ed का एक्शन tmc विधायक मदन मित्रा के घर पर रेड

मदन मित्रा के आवास पर पहुंची ईडी |

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने शनिवार सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में करीब सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। 

मदन मित्रा के आवास पर पहुंची ईडी

ईडी की एक टीम उत्तर 24 परगना के दक्षिणेश्वर होली नेस्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स पर भी पहुंची। ये तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा का आवास है। मदन मित्रा पर ऐसी 125 से अधिक गैर-कानूनी नियुक्तियों से जुड़े होने का आरोप है।

नियुक्ति के बदले कैश और सोना रिश्वत में लेने के आरोप 

अब तक की जांच में सामने आया है कि मदन मित्रा ने कमरहटी म्युनिसिपैलिटी समेत कई नगर पालिकाओं में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के बदले बिचौलियों के ज़रिए कैश और सोने के रूप में रिश्वत ली थी। 

एक दिन पहले ही मदन मित्रा ने TMC पार्षदों को इस्तीफा देने को कहा था

बताया जाता है कि ED को दक्षिणेश्वर में मदन मित्रा के घर की तलाशी के दौरान कुछ नकद और दस्तावेज़ भी मिले हैं। साथ ही छह बैंक खातों की जानकारी भी सामने आई है। छापेमारी से एक दिन पहले ही शुक्रवार रात को मदन मित्रा ने कमरहटी नगरपालिका के चेयरमैन गोपाल साहा के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए सभी टीएमसी पार्षदों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया था।

Related to this topic: