प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध संपत्ति मामले में कार्रवाई

ईडी ने आरटीओ व सीनियर क्लर्क की 3.38 करोड़ की संपत्ति जब्त की

अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के ममले में प्रवर्तन निदेशालय ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी और एक वरिष्ठ क्लर्क की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है।

ईडी ने आरटीओ व सीनियर क्लर्क की 338 करोड़ की संपत्ति जब्त की

ED seizes assets worth Rs 3.38 crore of RTO and senior clerk |

भोपाल/इंदौर। संपत्ति को अवैध रूप से अर्जित करने के एक ममले में प्रवर्तन निदेशालय ने कड़ा कदम उठाया है, जिसमें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी और एक वरिष्ठ क्लर्क की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। ईडी की जांच में पता चला कि दोनों अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

जब्त संपत्ति में आलीशान मकान, फ्लैट, कृषि भूमि, प्लॉट और बैंक खातों में जमा राशि है शामिल

जांच एजेंसी ने बताया कि कार्रवाई में लगभग 3.38 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। जब्त की गई संपत्ति में आलीशान मकान, फ्लैट, कृषि भूमि, प्लॉट और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। ईडी को जांच में यह भी पता चला कि संबंधित अधिकारी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी गई थीं, जिनका वैध आय से कोई मेल नहीं है।

पहले लोकायुक्त और अन्य एजेंसियों की जांच में सामने आया था यह मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला पहले लोकायुक्त और अन्य एजेंसियों की जांच में सामने आया था, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। दस्तावेजों की गहन पड़ताल और बैंक लेन-देन के विश्लेषण के बाद ईडी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि संपत्ति अर्जन में भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन शामिल था।

ईडी ने कहा, आगे भी इस मामले में जांच जारी रहेगी और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग और सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dairy-sector-will-boost-employment-and-industry-mp-chief-minister-mohan-yadav/103292

डेयरी क्षेत्र से रोजगार व उद्योग को बढ़ावा: मुख्यमंत्री

Related to this topic: