जिले में महाशिवरात्रि के दिन 75 वर्षीय पुजारी की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले चलती मोपेड पर हमला कर उन्हें गिराया, फिर गले और सीने पर कई वार किए।
सीधी। जिले में महाशिवरात्रि के दिन एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 75 वर्षीय पुजारी की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले चलती मोपेड पर हमला कर उन्हें गिराया, फिर गले और सीने पर कई वार किए। मृतक की पहचान इन्द्रमान द्विवेदी (75) के रूप में हुई है, जो तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे वे महाशिवरात्रि की पूजा-अर्चना कर मोपेड से घर लौट रहे थे।
छाती व पैर पर हमला, मौके पर मौत
इसी दौरान सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उन पर बके (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने पहले उन्हें मोपेड से गिराया, फिर छाती पर पैर रखकर गले और सीने पर करीब 8 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद फैला तनाव
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। यह घटना महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-post-175-pakistan-off-to-shaky-start/143817
भारत ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए 175 रन, पाकिस्तान की शुरुआत लड़खड़ाई