Election Commission : चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराने की तैयारी में जुट गया है।
Election Commission : चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कराने की तैयारी में जुट गया है। वह दो हजार बूथों पर बीएलओ को बदल सकता है। उसने राज्य के मुख्य चुनाव आयोग के कार्यालय में अपर मुख्य चुनाव अधिकारी और संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय में अरुण प्रसाद को अपर मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर और हरिशंकर पणिक्कर को संयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को इन अधिकारियों के नामों की सूची भेजी थी। जानकारों के मुताबिक चुनाव आयोग को राज्य में बीएलओ की नियुक्ति में नियमों की अनदेखा करने की शिकायत मिली थी। चुनाव आयोग ने मिली शिकायतों पर गौर किया है और वह अब उनमे फेर बदल करने पर विचार कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा की ओर से बीएलओ के बारे में शिकायत की गई। बीएलओ के पद पर स्थाई सरकारी कर्मचारियों और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों के स्थाई शिक्षकों को नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन बीएलओ की नियुक्ति में इस नियम को अनदेखा किया गया है। नियम को अनदेखा कर तकरीबन दो सौ बीएलओ की नियुक्ति की गई है । चुनाव आयोग जिला चुनाव अधिकारियों से जानकारी बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rapid-spread-of-new-covid-variants-in-america/77631