प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चुनाव आयोग रोज़ SIR की रिपोर्ट देगा

चुनाव आयोग हर दिन कलकत्ता हाई कोर्ट को एसआईआर के हो रहे कार्यों की जानकारी देगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग हर दिन कोलकाता हाई कोर्ट को एसआईआर के कार्यों का लेखाजोखा देगा।

चुनाव आयोग हर दिन कलकत्ता हाई कोर्ट को एसआईआर के हो रहे कार्यों की जानकारी देगा

Voter Document Verification |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग हर दिन कोलकाता हाई कोर्ट को एसआईआर के कार्यों का लेखाजोखा देगा। न्यायिक अधिकारियों ने लाजिकल डिसक्रिपेंसी के तहत वोटरों के कागजातों की जांच शुरू कर दिया हृ और वह तय समय सीमा में पूरा हो जाएगा। 
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार लाजिकल डिसक्रिपेसी के तहत 45 से 50 लाख वोटरों के कागजातों की जांच का कार्य सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कलकत्ता हाई कोर्ट के प्रथान न्यायाधीश सुजय पाल के नेतृत्व में 150 सेशन जज और 250 न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में पूरा किया जाएगा और इन वोटरो के नामों की सूची 28 फरवरी के बाद दूसरी सूची में प्रकाशित होगी। 

एसआईआर जांच के लिए कमिटी बनी

सुप्रीम कोर्ट के निर्दैश के बाद से ही कलकत्ता हाई कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सुजय पाल ने हर दिन चुनाव आयोग के अधिकारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की है। हाई कोर्ट ने समय पर सेशन जजों और न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त कर दिया। एसआईआर के कार्य की जांच-पड़ताल के लिए हर जिलों के लिए अलग-अलग तीन सदस्यों की कमिटी गठित कर दी गई है। हर कमिटी में जिले के सेसन जज, जिलाधिकारी (जिला चुनाव अधिकारी) और जिला पुलिस अधीक्षक (एसी) रहेंगे। सेशन जजों और न्यायिक अधिकारियो को यह प्रशिक्षण दिया जा चुका हे कि वे किसी तरह एसआईआर की प्रक्रिया में तय कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। पोर्टल और अपलोड करने, कागजातों की जांच व उसकी स्वीकृति या अस्वीकृति की प्रक्रिया की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़े: सुपर-8: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया

https://www.primenewsnetwork.in/sports/super-8-west-indies-beat-zimbabwe-107rs/145458

 

Related to this topic: