कोलकाता। चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान 16 या 17 मार्च को किया...
कोलकाता। चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान 16 या 17 मार्च को किया जा सकता है। चुनाव दो या तीन चरण में हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा सरकार की मियाद मई के शुरुआत तक ही है। अप्रैल में चुनाव कराने के लिए शीघ्र ही ऐलान जरूरी है। ऐसी स्थिति में दो या तीन चरण में ही चुनाव कराने ही ज्यादा गुंजाइश है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोकी फुल बेंच कोलकाता का 9 और 10 मार्च को दौरा कर चुका है। उस दैरान टीएमसी को छोड़ कर भाजपा, कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के प्रतिनिधियों ने एक या ज्यादा से ज्यादा दो चरण में चुनाव कराने पर जोर दिया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया था कि राज्य में कानून व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय किया जाएगा कि चुनाव कितने चरण में होंगे।
उनकी राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों व केंद्रीय बल के नोडल अधिकारी के साथ हुई बैठक में उन्हें कानून व्यवस्था के दुरुस्त होने का भरोसा मिला था।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-appoint-one-general-observer-per-constituency/148937