प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

सीएम योगी बोले - UP असीमित क्षमताओं का प्रदेश..

लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लांट का उद्घाटन, CM योगी बोले - UP असीमित क्षमताओं का प्रदेश

UP News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लांट का उद्घाटन किया.

लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल ev प्लांट का उद्घाटन cm योगी बोले -  up असीमित क्षमताओं का प्रदेश

सीएम योगी बोले - UP असीमित क्षमताओं का प्रदेश |

UP News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अशोक लेलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लांट का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2017 के पहले इस उत्तर प्रदेश में क्या परिस्थितियां थीं? अराजकता चरम पर थी. 

'2017 से पहले उत्तर प्रदेश पलायन करने के लिए तैयार था'

सीएम योगी ने कहा कि निवेश की बात तो दूर, जो निवेश था. वह भी यहां से पलायन करने के लिए पूरी तरीके से तैयार था. 2017 में हम लोग आए थे, हम लोगों ने उस समय कहा था कि उत्तर प्रदेश असीमित क्षमताओं का प्रदेश है. अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ लोगों ने इसे बदनाम किया होगा, लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश असीमित क्षमताओं का ही नहीं, बल्कि संभावनाओं को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश है.

आधुनिक फैसिलिटी की शुरुआत : रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह केवल लखनऊ वासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए निश्चित रूप से बहुत सुखद क्षण है. यह जो स्थापना हुई है. उत्तर प्रदेश के हृदय लखनऊ की धरती पर इस आधुनिक फैसिलिटी की शुरुआत प्रदेश की औद्योगिक यात्रा में मील का पत्थर साबित होगी ऐसा मेरा पूरा विश्वास है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को किसी जमाने में बीमारू राज्य कहा जाता था. जिस उत्तर प्रदेश की पहचान को गुंडा राज और अपराध से जोड़कर देखा जाता था, आज उसी उत्तर प्रदेश में आए दिन उद्योग स्थापित हो रहे हैं, इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है. आज उत्तर प्रदेश में देश की सुरक्षा से जुड़े काम भी शुरू हो चुके हैं. सरकार ने यहां डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर लगाया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/business/even-if-the-bank-collapses-customers-money-will-remain-safe/104199
 

Related to this topic: