प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर मातम में बदली खुशियां

जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की मौत

जौनपुर के मछली शहर में स्वतंत्रता दिवस के दिन विभागीय कार्य के दौरान करंट लगने से बिजलीकर्मी धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक हादसा करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की मौत

Electrician Dies Electric Shock During Official Work (सांकेतिक तस्वीर) |

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस के दिन जौनपुर के मछली शहर में दर्दनाक हादसे से एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। विभागीय कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कुमार मछली शहर क्षेत्र में विभागीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी मछली शहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बिजली कर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है‌। घटना के बाद विभागीय स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें- रूसी तेल में कटौती से भारत के तेल बिल और महंगाई पर बढ़ सकता है दबाव
 

Related to this topic: