प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर से निकला बिजली मिस्त्री रास्ते में मृत मिला

घर से निकला बिजली मिस्त्री रास्ते में अचेत मिला, सैफई विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत

घर से काम के लिए निकला बिजली मिस्त्री लरखोर तिराहे के पास खेत में घायल और अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

 घर से निकला बिजली मिस्त्री रास्ते में अचेत मिला सैफई विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत

Electrician found unconscious, dies in Saifai |

सैफई {उत्तर प्रदेश}: घर से काम के लिए निकला बिजली मिस्त्री लरखोर तिराहे के पास खेत में घायल और अचेत अवस्था में पड़ा मिला। गंभीर हालत में उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

खेत में घायल और अचेत मिला मिस्त्री

रमैयापुर निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र रामकृष्ण एक्सप्रेसवे पर बिजली मिस्त्री का काम करता था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम करीब 8:30 बजे वह बाइक से घर से निकला था। रात करीब 11 बजे लरखोर तिराहे के पास वह खेत में घायल और अचेत अवस्था में मिला। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सैफई ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

फोन पर बताई थी घटना की बात

मृतक के भाई सुमित और अवनीश कुमार ने बताया कि जितेंद्र ने फोन कर कहा था कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ घटना की है। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकले। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण जितेंद्र घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दे सका। सैफई ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने जितेंद्र का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जितेंद्र के पीछे पत्नी संजू और चार वर्षीय बेटा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: इटावा में युवती ने यमुना नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन भी SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Related to this topic: